फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत इंजेक्शन लगाने से किशोर की मौत!

Mon, 12 Aug 2013 05:35 AM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मानिकपुर में एक निजी चिकित्सक पर एक पिता ने आरोप लगाया कि उसके इंजेक्शन लगाने से उसके पुत्र की मौत हो गई। हालांकि थाना पुलिस का कहना है कि मामला रफादफा हो गया और किसी ने मामला दर्ज नहीं कराया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि दलित बस्ती निवासी बुद्धराज अपने पुत्र कल्लू (15) का इलाज कराने रविवार को मानिकपुर एक निजी चिकित्सक की क्लीनिक आया था। यहां चिकित्सक ने उसको इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद जब वह पुत्र को लेकर जाने लगा तो गुरौला गेट के पास उसकी तबीयत फिर खराब हो गई। वह फिर चिकित्सक के यहां पहुंचा तो उसने उसे सरकारी अस्पताल ले जाने को कहा। सरकारी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में कल्लू ने दम तोड़ दिया। इस पर उसने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए चिकित्सक के खिलाफ थाने में शिकायत की। एसओ हरिशरण सिंह ने बताया कि इस तरह का मामला आया तो था पर मैंने उससे कहा कि तहरीर लेकर आओ मैं मामला दर्ज कर लूंगा। इसके बाद वह नहीं आया। एसओ का कहना था कि कुछ लोग उसके बहाने चिकित्सक पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें