चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के सात आनुशांगिक संगठनों की बैठक में जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने दावा किया कि सपा में युवा वर्ग तेजी से जुड़ रहा है और यही लोकसभा चुनाव में अहम रोल अदा करेगा।
आनुशांगिक संगठनों के प्रभारी अनिल शर्मा ने कहा कि सपा में अल्पसंख्यक समुदाय रीढ़ की हड्डी है। लोकसभा के चुनाव में यह अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने अधिकारियों को भी रवैये में सुधार करने को कहते हुए दावा किया कि अन्यथा जिले से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष मो. आमिर फारुकी ने कहा कि सपा की सरकार अल्पसंख्यकों के हितों के लिए कई योजनाएं चला रही है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष भइयालाल द्विवेदी, ओमप्रकाश यादव, लालता यादव, अरशद खान, मनोज यादव, साहबलाल द्विवेदी, रितुराज वर्मा, विवेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। बैठक में अल्पसंख्यक सभा, अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ, सैनिक प्रकोष्ठ, शिक्षक सभा, मजदूर सभा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद रहे।