फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टे की जमीन ही दिला दीजिए सीएम साब!

Fri, 15 Feb 2013 05:31 AM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। इलाके में रहने वाले भूमिहीन बंजारा, बहेलियों आदि ने इंदिरा और महामाया आवास न मिलने पर मायूसी का इजहार किया है। इस संबंध में इन लोगों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इस ओर ध्यान देने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि सरकारी योजनाओं का फायदा न मिलने से वे लोग मोहताज हैं, पट्टे मिल जाएं तो हम टेंट या तंबू लगाकर रह लेंगे।
विज्ञापन

कोलमजरा थाना बरगढ़ निवासी लगभग 30 लोगों ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि वे लोग यहां सालों से रह रहे हैं पर बहेलियों के कुल मिलाकर बमुश्किल सात मकान ही हैं। बाकी लोग टेंट और तंबू में रहते हैं। न तो केंद्र और न राज्य सरकार ने जोत या आवासीय पट्टे दिए। कई बार इस संबंध में आंदोलन कर सरकारी प्रतिनिधियों का ध्यान खींचने की कोशिश की गई पर उसका कोई फायदा नहीं निकला। पत्र भेजने वालों में से संतोष सिंह ने बताया कि बंजारा बहेलियों की कुल 29 जातियां है और आपस में सभी मिल जुल कर रहते हैं। ऐसे में कुछ ही पट्टे मिल जाएं तो जिंदगी गुजर बसर हो सकती है। इन लोगों ने इस बात पर भी रोष व्यक्त किया कि न तो इंदिरा या महामाया आवास मिला और न बीपीएल अंत्योदय कार्ड का फायदा, गांवों के लोग भी उन लोगों से खराब व्यवहार करते हैं। राज्य और केंद्र सरकारों को अब तक दो सौ से ज्यादा प त्र भेजने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की गई।

इनसेट -------------------
जनप्रतिनिधि कर चुके हैं संस्तुति
बंजारों की समस्याओं को लेकर हालांकि जनप्रतिनिधि भी प्रशासन से पहल करने का अनुरोध कर चुके हैं। सांसद आरके सिंह पटेल ने जिलाधिकारी को इस संबंध में हाल ही में पत्र भेजकर कहा है कि सरकार की किसी भी योजना का लाभ इनको नहीं मिल रहा है, जबकि इनके नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं। इन्हें विकास की मुख्यधारा में शामिल किया जाना आवश्यक है। मानिकपुर विधायक चंद्रभान सिंह पटेल ने भी जिलाधिकारी से कहा है कि ये लोग लंबे समय से कोलमजरा में निवास कर रहे हैं। इनको जांचोपरांत सहायता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें