फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात रिहा हो गया अपहृत युवक, मध्यस्थ भी पकड़ा गया

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। दानू बाबा पहाड़ के पास से अपहृत युवक को अपहर्ताओं ने देर रात रिहा कर दिया। माना जा रहा है कि इसके पीछे पुलिस का दबाव काम कर गया। अभी तक हालांकि इस मामले की रिपोर्ट नहीं लिखी गई, जिसका कारण सीमा विवाद है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार की दुपहर मऊ थाने के नेवरा गांव निवासी चंद्रकिशोर अपने पुत्र प्रवीण कुमार के साथ बाइक से मप्र सीमावर्ती गांव बनवार (रीवा) अपनी पुत्री के लिए वर देखने जा रहे थे। दानू बाबा पहाड़ के पास बदमाशों ने प्रवीण को पकड़ लिया था। प्रवीण के साथ चंद्रकिशोर को मारा पीटा भी था। पूरे घटनाक्रम में मध्यस्थ मुन्ना कोल निवासी खोर थाना रैपुरा की भूमिका संदेहास्पद रही थी। घटना की जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद्र, सीओ मऊ रामअर्ज और एसओ जयनारायण वर्मा ने जंगल की कांबिंग की। आखिरकार रात लगभग ग्यारह बजे प्रवीण को छोड़कर बदमाश भाग गए। सुबह साढ़े सात बजे के लगभग वह अपने घर पहुंचा। पुलिस ने मुन्ना को भी पकड़ने में कामयाबी पाई है हालांकि इस पर मामला दर्ज नहीं किया गया है। अपहरण के इस मामले की अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। एसओ ने बताया कि उन्होंने मौके पर जाकर मुआयना किया था। घटनास्थल डभौरा थाना क्षेत्र के अतौरिया गांव के अंतर्गत आता है, जो मप्र में है। उधर, डभौरा थानाध्यक्ष से बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें