फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के समर्थन से सपा की कलई खुली-रुद्र प्रसाद

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जनवादी महिला समिति की बैठक में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रुद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि महंगाई और सांप्रदायिकता सपा, कांग्रेस और भाजपा के नाम हो चुकी हैं और जनता की अदालत में इसका फैसला होना है। एफडीआई मुद्दे पर कांग्रेस के समर्थन से सपा की कलई खुल गई है।
विज्ञापन

मिश्र ने कहा कि जब भी सपा सत्ता में आती है प्रदेश में दबंगई बढ़ जाती है। कांग्रेस की सरकार में महंगाई बढ़ती है तो भाजपा की सरकार में सांप्रदायिक झगड़े। इसी आधार पर इन दलों की सरकारों ने जनता का विश्वास भी खो दिया है। भ्रम पैदा कर सत्ता की छटपटाहट वाले इन दलों से आमजन को सावधान होना होगा इसलिए जनता को इनकी कथनी करनी पर ध्यान देने की जरूरत है। बैठक में निर्मला, आशा, किरन, सीमा, रेखा आरती, वहीदन बेगम, आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें