फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब : एक गाड़ी के दो नंबर और दो रजिस्ट्रेशन

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कोतवाली पुलिस ने गल्ला मंडी शंकर बाजार में रामनायण एंड संस फर्म के मालिक रामनिहोरे की शिकायत पर पुलिस ने दो कागज रखने पर ड्राइवर व क्लीनर को एक ट्रक समेत हिरासत में लिया है। कोतवाल विष्णुपाल ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला विचित्र लग रहा है मामले की जांच की जा रही है इसके बाद ही कुछ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को रामनगर एंड संस के मालिक रामनिहोरे को बनारस दाल भेजने के लिए पूजा ट्रांसपोर्ट कंपनी से एक ट्रक मंगवाया था। उनके पास थोड़ी देर के बाद ट्रक आ गया जब दाल लद रही थी। इसी समय जब दुकानदार ने ट्रक पर दो नंबर पड़ा देखकर शक जाहिर किया और इसके बारे में पूछताछ की तो ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी के दो कागज हैं और दोनों सही हैं। इस पर दुकानदार ने ड्राइवर से उसका सामान उतरवाने को कहा और पुलिस को फोन कर जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ट्रक को थाने में लाई और ड्राइवर से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका नाम धीरज पुत्र चंद्रप्रकाश निवासी सरैया जौनपुर है। उसका कहना है कि गाड़ी जौनपुर निवासी विजय बहादुर यादव है कि और वह छह माह से इस गाड़ी को चला रहा है। उसके पास से दोनों कागजात को अपने कब्जे में कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोतवाल विष्णुपाल का कहना है कि एक ही गाड़ी के दो कागज हो ही नहीं सकते अगर कागज भी सही है तो यह और भी फ्राड है। मामले में जांच के बाद ही कोई कार्रवाई क ी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें