फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं की अनदेखी पर नपेंगे अफसर

Thu, 08 Nov 2012 12:00 PM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
सरैंया (चित्रकूट)। सदर विधायक वीर सिंह ने कहा कि जिले के किसानों को किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। किसानों की अनदेखी करने वाले अधिकारी जिले में रह नहीं सकेंगे। सदर विधायक बुधवार को साधन सहकारी समिति रामनगर में पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन

वीर सिंह ने बसपा सरकार के ग्राम्य विकास मंत्री रहे दद्दू प्रसाद का नाम लिए बिना कहा कि सपा सरकार के पहले एक मंत्री हुआ करते थे, पर तब खाद-बीज के लिए किसान परेशान हुआ करता था पर अब ऐसा नहीं होगा। बताया कि पिछले दिनों लखनऊ में पंचायती राज मंत्री ने उनको आश्वासन दिया कि किसानों को किसी भी दशा में परेशान होने नहीं दिया जाएगा। सदर विधायक ने किसानों को बताया कि सरकार कर्ज माफ करने की पहल कर रही है। हाल ही में आए मुख्यमंत्री ने भी जिले के लिए कई सौगातें दी हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी किसानों की सेवा को तत्पर हैं। इस मौके पर अर्जुन शुक्ला ने सोसाइटी भवन की चाहरदीवारी के लिए पत्र दिया, जिस पर विधायक ने कहा कि वह बुंदेलखंड विकास निधि या किसी और मद से इसको बनवाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव, शंकर दयाल यादव, रामराज पांडे, सरोज त्रिपाठी, धर्मपाल यादव, राघवेंद्र मिश्रा, पंकज पटेल, भुल्लन यादव, हरिप्रसाद यादव, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रंतिदेव त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें