फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के हर संभव प्रयास होंगे-एसपी

Thu, 08 Nov 2012 12:00 PM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता ने कहा कि जिले की यातायात व्यवस्था को चुस्तदुरुस्त करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। वह बुधवार को यातायात माह के अवसर पर स्कूली बच्चों और पुलिसकर्मियों की रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रैली में बच्चों और बड़ों की सहभागिता से ऐसा तो लगता ही है कि लोग यातायात नियमों को लेकर सजग हैं। उन्होंने बच्चों को सीख दी कि वे स्वयं अनुशासित रहकर अपने बड़ों को भी जागरूक करेंगे। एसपी ने बताया कि जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ही अलग से सीओ ट्रैफिक की नियुक्ति की गई है। अपर जिलाधिकारी केशवदास ने कहा कि सबसे ज्यादा मौतें सड़क दुर्घटनाओं में होती हैं यदि वाहन चलाते समय सावधानी बरती जाए तो हम अपने जीवन के साथ सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों को भी बचा सकते हैं। सीओ सिटी सुरेश चंद्र रावत और सीओ यातायात देवेंद्र सिंह ने भी यातायात नियमों की जानकारी दी। भावी योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम आयोजन की जिम्मेदारी इंटरनेशनल पायनियर्स क्लब के केशव शिवहरे और प्रभारी यातायात मधुसूदन मिश्र ने संभाली। इसके बाद अपर जिलाधिकारी और एसपी ने यातायात रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें