फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी गड़बड़ी पर निरीक्षक व केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट(ब्यूरो)। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) नकलविहीन कराने के लिये जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। परीक्षा जिले के पांच कालेज में कल रविवार 15 अक्टूबर को होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शिवांकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में सभी केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि किसी भी गड़बड़ी के लिए केंद्र व्यवस्थापक और संबंधित कक्ष निरीक्षक जिम्मेदार होंगे। सीडीओ जेपी पांडेय ने कहा कि कोई शिक्षक किसी अभ्यर्थी को परीक्षा में लाभ पहुंचाने का प्रयत्न करेगा तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी। कक्ष निरीक्षक अपने साथ मोबाइल नहीं रखेंगे न ही किसी तरह की किसी की मदद करेंगे। नकल रोकने के लिये सभी केंद्रों में मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहेगा। परीक्षार्थी को अपने साथ प्रवेश पत्र के अलावा प्रशिक्षण अंकपत्र की प्रमाणित प्रति, फोटो युक्त पहचानपत्र, प्रशिक्षण योग्यता प्रमाण पत्र / अंक पत्रकी मूलप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा।परीक्षार्थियों को मोबाइल,कैल्कुलेटर, इलेक्ट्रिक डिवाइस, डिजिटल स्मार्ट वाच, मोबाइल घड़ी आदि संचार माध्यम के उपकरण या अन्य कोई भी सामग्री परीक्षा कक्ष में नहीं ले जाने दिया जाएगा। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत कुमार चौधरी व डीआइओएस डॉ.महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसी भी गड़बड़ी पर निरीक्षक व केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार
- पांच कालेजों में कल होगी टीईटी की परीक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें