फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आंधी-बारिश से 90 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
आंधी से गिरा पेड़।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
भौंरी/मऊ। जिले के भौंरी और मऊ क्षेत्र में शनिवार की शाम तेज आंधी के साथ बारिश हुई। आंधी से भौंरी क्षेत्र में झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेड़ गिर गया। इससे आवागमन बंद हो गया। आधा घंटे से अधिक समय से जाम लगा रहा। उधर, कुछ स्थानों पर बिजली के खंभे गिर गए व बिजली का तार टूट गया। इससे 90 गांव की बिजली की आपूर्ति शनिवार की शाम पांच बजे से बंद हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को तेज आंधी के साथ जिले के भौंरी सहित मऊ क्षेत्र में बारिश हुई। भौंरी कस्बे में एक पेड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिर गया। इससे जाम लग गया। पुलिस कर्मियों के पहुंचने पर ग्रामीणों की मदद से रास्ते से पेड़ को हटाया। वहीं मऊ क्षेत्र में तेज आंधी आने के साथ आधे घंटे से अधिक समय तक बारिश हुई। कुछ स्थानों पर बिजली के खंभे और तार टूट गए। इससे 100 से अधिक गांवों की बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। भौंरी कस्बे सहित बसिला, ब्यूर, सेमरदहा, रैपुरा, रामनगर आदि गांवों की बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। मऊ क्षेत्र में भी कई गांवों की बिजली की आपूर्ति बंद हो गई है। इससे ग्रामीण परेशान है। मंडौर गांव के राजेश तिवारी ने बताया कि तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इससे बिजली की आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें