फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में अन्ना मवेशी से टकराई बाइक दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर/भौंरी। रैपुरा थाना क्षेत्र के अगरहुंडा गांव के पास सड़क पर अचानक मवेशी से टकराने पर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। देवांगना घाटी की ओर आमने-सामने से बाइक टकराने पर दो युवक घायल हुए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर सभी को प्रयागराज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरवारा गांव के रामसमाज (30) पुत्र रामसूरत व अगरहुंणा निवासी पंचम सिंह (55) पुत्र राजबली बुधवार की देर शाम को बाइक से मुख्यालय जा रहे थे। अरवारा गांव के पास सड़क पर अचानक मवेशी से टकराकर घायल हो गये। इसके अलावा थाना बहिलपुरवा के ग्राम लखनपुर के मनीष पटेल (26) पुत्र चुन्नीलाल व 24 वर्षीय अज्ञात युवक की बाइक बुधवार की रात देवागंना घाटी के पास आमने-सामने से टकरा गई। दोनों घटनाओं में बाइक चालक हेलमेट पहने थे। जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां गंभीर दशा के चलते डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें