खाद्य टीम ने छापामार कर भरे नमूने
चित्रकूट। होली त्योहार के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच अभियान के तहत खाद्य अभिहित अधिकारी ने टीम के साथ रविवार को जिले के एक दर्जन प्रतिष्ठानों पर छापामार कर दो दर्जन से अधिक नमूने भरे हैं। कई स्थानों पर मिलावटी खोआ व खाद्य सामग्री की बिक्री जारी है।
अभिहित अधिकारी शशिशेखर ने बताया कि सहायक आयुक्त खाद्य चित्रकूटधाम मंडल बांदा अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में त्योहारों को देखते हुए मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने को एक मार्च से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। रविवार मुख्यालय के पुरानी बाजार स्थित दुकान से बर्फ ी, स्टेशन रोड एजेंसी से पापड़, सिविल लाइन के पास दुकान से सॉस का नमूना लिया है। इसके अलावा लगभग एक दर्जन दुकानों पर छापामार कर सेंपल भरे गए हैं। उन्होंने दूध डेयरी व मिठाई आदि दुकानों का निरीक्षण कर सुरक्षित खाद्य पदार्थ बिक्त्रस्ी को जागरूक किया। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमित पाण्डेय आदि मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि शनिवार को एसडीएम रमेश कुमार यादव की अगुवाई में मऊ कस्बे में दुकानों का निरीक्षण किया गया।