फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन रैक में एक साथ रखी जाएंगी ईवीएम वीवीपैट

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन रैक में एक साथ रखी जाएंगी ईवीएम वीवीपैट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। मतगणना स्थल व ईवीएम रखने का स्ट्रंाग रूम रामायण मेला परिसर तय होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने व्यवस्था का जायजा लिया। स्ट्रांग रूम में रैक रखवा कर परखा गया कि ईवीएम के साथ वीवीपैट रखने में कितनी जगह लगेगी। हर ईवीएम की वीवीपैट साथ में ही रखी जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी अय्यर ने रविवार को एडीएम जीपी सिंह व निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारियों के साथ रामायण मेला स्थल का फिर निरीक्षण किया। खासकर ईवीएम के साथ वीवीपैट रखने के कारण कुछ जगह अभाव है। तीन रैक लगेगी जिसमें मशीनें क्रमवार नंबर लिखकर रखी जाएगी। पहले जमीन पर मतदान केंद्र नाम के हिसाब से मशीन रखेगें। इसके बाद यह क्रम रैक तक पहुंचेगा। जिससे मतगणना के दौरान मशीन निकालने में कोई दिक्कत न आए और क्रम से ही काम चले। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मौजूद कर्मचारियों को निर्देश दिए कि हर क्रमांक रैक के पीछे दीवार व मशीन रखने के स्थान के नीचे भी लिखा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें