चित्रकूट/ खोही। जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के नया गांव थाना अंतर्गत 24 घंटे में अलग-अलग स्थानों पर 8 गाय की मौत होने पर हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी होने पर सतना डीएम व एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया।
जिले के सीमा से लगे मध्य प्रदेश क्षेत्र में भी इस समय गाय व मवेशियों की सही देखभाल न होने से आए दिन मौते हो रही है। जिसमें नया गांव थाना अंतर्गत गोदावरी मोड़ में ट्रक की टक्कर से तीन गायों की मौत हो गई। इसी तरह से नया गांव बस्ती में 2 गाय, कामतानाथ बाईपास व मुखारबिंद के पास एक-एक गाय की मौत हो गई। सतना डीएम सत्येंद्र सिंह व एसपी रिवाज इकबाल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। गायों की मौत पर समाज सेवियों ने दुख जताया है। चित्रकूट जिले के कई गोशाला में मवेशी बीमार हैं। गोशालाओं में बारिश का पानी भरा हुआ है। डीएम शेषमणि के निर्देश पर इन बीमार मवेशियों का इलाज कराया जा रहा है।