चित्रकूट। पांच किमी पैदल दौड़ में खिलाड़ियों ने भागीदारी की। पैदल दौड़ प्रतियोगिता में देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
शहर के खेल स्टेडियम में बालक वर्ग की 5 किमी पैदल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 52 प्रतिभागियों ने भाग लिया। दौड़ में प्रथम अजीत, द्वितीय दीपेंद्र, तृतीय सौरभ पांडेय व चतुर्थ अनुराग पांडेय रहे। सभी को पुरस्कृत किया गया। छह प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। पुरस्कार प्रभागीय प्रबंधक वन निगम के सीडी वबाड़ी ने दिया। इस मौके पर क्रिकेट प्रशिक्षक अजहरूद्दीन, उप क्रीड़ा अधिकारी एस के श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।