फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज श्रीराम नगरी में गूंजेगा जय श्री कृष्णा

विज्ञापन
विज्ञापन
आज श्रीराम नगरी में गूंजेगा जय श्री कृष्णा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। भगवान श्रीराम की कर्मभूमि में सोमवार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां की जा रही है। मठ मंदिरों में जन्माष्टमी पर्व मनाने के लिए सुदूर क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए हैं। घर-घर भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाने के लिए बाजार से सजावट का सामान खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन

भगवान श्रीराम की कर्मभूमि में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर धर्मनगरी में भव्य झांकी सजाई जा रही है। परिक्रमा मार्ग के बांके बिहारी मंदिर में विशेष आयोजन किया जा रहा है। यहां भगवान श्रीकृष्ण के प्राचीन मंदिर बने हुए हैं। वही शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी जन्माष्टमी पर्व मनाने के लिए घरों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाई जा रही है। जिसके लिए बाजार से खरीददारी की जा रही है। जिससे बाजार में रौनक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


कई स्थानों पर मनाई जन्माष्टमी
चित्रकूट। कई स्थानों पर रविवार को भी जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। जिसमें भगवान श्रीकृष्ण भगवान की विधि विधान से पूजा पाठ कर प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें