फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी डाकू छोटू कोल को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
65 thousand prize dacoit Chotu Kol arrested - फोटो : BANDA
विज्ञापन
चित्रकूट। 65 हजार के इनामी डकैत छोटू कोल को बुधवार रात सितलहा जंगल से मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से दो कारतूस और गृहस्थी की सामग्री बरामद की गई। छोटू पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के थानों में 14 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

चित्रकूट (मप्र) के एसडीओपी अभिनव चौकसे ने धारकुंडी थाने की पुलिस के साथ सितलहा जंगल में बुधवार रात घेराबंदी की। देर रात एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया। उसके पास से दो कारतूस व गृहस्थी की सामग्री बरामद की गई।
धारकुंडी थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि युवक डकैत छोटू उर्फ पिंटू कोल निवासी पयासीपुरवा चमरौंहा, थाना मानिकपुर है। छोटू पर मप्र में 15 हजार और उत्तर प्रदेश से 50 हजार का इनाम घोषित है। उसके खिलाफ मप्र के धारकुंडी, नयागांव, मझगवां थाने में हत्या, फिरौती, धमकी व मुठभेड़ के छह मामले दर्ज हैं। चित्रकूट एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि डाकू छोटू कोल पर जिले के थानों में लगभग आठ मामले दर्ज हैं। वह छह वर्ष से फरार था।
विज्ञापन

साढ़े पांच लाख के इनामी डाकू सुंदर उर्फ रागिया और बलखड़िया के मारे जाने के बाद छोटू 2015 में जिले से फरार हो गया था। वह नाम बदलकर सूरत, पंजाब व महाराष्ट्र में नौकरी करता रहा। वह दो दिन पूर्व ही गांव आया था। बुधवार को वह सितलहा जंगल के करीब पांच किलोमीटर दूर सतना स्टेशन से ट्रेन से जाने की फिराक में था। वह कई बार मुठभेड़ में भी शामिल रहा है। 2013 में डाकू बलखड़िया से मुठभेड़ के दौरान छोटू घायल भी हुआ था। 2017 में वह डाकू बबुली कोल गैंग में शामिल हो गया था। उसके छह माह बाद टिकरिया रेलवे स्टेशन के पास मुठभेड़ उसे हाथ में गोली लगी थी। इसके बाद से जिला छोड़कर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें