चित्रकूट। जिले के 158626 एपीएल राशन कार्डधारकों के लिए 6063.01 क्विंटल गेहूं आवंटित किया गया है। ये जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी देवी प्रसाद विश्वकर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि इसे वित्तीय वर्ष 2015-16 के अप्रैल से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के लागू होने तक के लिए आवंटित किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी एपीएल कार्डधारकों से कहा है कि वे अप्रैल में संबंधित उचित दर विक्रेताओं से कार्ड पर 6.60 रुपये प्रति किग्रा की दर से दस किग्रा गेहूं प्राप्त करें। यदि किसी राशनकार्ड धारक को कोटेदार मना करें तो वह उन्हें 9415675999 अथवा पूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता को
8601071483 नंबर पर सूचित करें। अगर कोई एपीएल कार्डधारक पहले माह इससे वंचित रह जाता है तो उसे वरीयता के आधार पर अगले महीने यह गेहूं उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने खाद्यान्न वितरण मेें नामित पर्यवेक्षण अधिकारियों से कहा है कि वे निर्धारित तिथियों में खाद्यान्न वितरण पर नजर रखें।