फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 550 व्यावसायिक सिलिंडर की जरूरत...हफ्तेभर बाद 36 मिले

Thu, 09 Apr 2026 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 09 सीकेटीपी-17- गैस एजेंसी में सिलिंडर लेने के लिए लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की किल्लत ने व्यापारियों के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। हाल यह हैं कि 550 सिलिंडरों की मांग के मुकाबले एक सप्ताह बाद महज 36 सिलिंडर ही जिले में पहुंचे जिससे अधिकांश व्यापारी खाली हाथ लौटने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन


जिले में करीब 1100 कॉमर्शियल उपभोक्ता हैं। आपूर्ति की सीमित स्थिति को देखते हुए इस बार 50 प्रतिशत यानी 550 सिलिंडरों की मांग भेजी गई थी लेकिन आपूर्ति बेहद कम होने के कारण बाजार में हाहाकार जैसी स्थिति बन गई है। सिलिंडर लेने पहुंचे व्यापारियों ने बताया कि घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें सिलिंडर नहीं मिल सका। कुछ गिने-चुने लोगों को ही सिलिंडर मिल सके जबकि बाकी मायूस होकर लौट गए।
व्यापारियों का कहना है कि सिलिंडर की किल्लत के चलते उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि मजबूरी में लकड़ी, कोयला और घरेलू गैस सिलिंडरों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे न केवल लागत बढ़ रही है बल्कि काम भी प्रभावित हो रहा है। खासतौर पर होटल, ढाबा और फास्टफूड कारोबार से जुड़े लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। इससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


धनुष चौराहे के होटल का संचालन कर रहे मलय वर्मा ने बताया कि कॉमर्शियल सिलिंडर न मिलने के कारण होटल का कारोबार ठप होने की कगार में आ गया है। कई बार एजेंसी व अधिकारियों के मिल कॉमर्शियल सिलिंडर की मांग की है। ऊपर से आपूर्ति न मिलने की बात कह कर लौटा दिया जाता है जब शासन से 70 प्रतिशत आपूर्ति के निर्देश है तो जिले में वितरण क्यों नहीं हो रहा, कुछ समझ नहीं आ रहा है।




रानी बाजार स्थित होटल संचालक कमल केसरवानी ने बताया कि रेहड़ी दुकानदार तो किसी तरह से अपना काम चला रहे हैं लेकिन होटलों में काम नहीं हो पा रहा है। मंगलवार से सहालग भी शुरू है और बुकिंग भी है। ऐसे में सिलिंडर न मिलने से परेशानी बढ़ सकती है। सभी जिलों में कॉमर्शियल की सप्लाई हो रही है लेकिन चित्रकूट में ही दिक्कत अधिक है।


बोले जिम्मेदार

कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति बृहस्पतिवार से शुरू गई है। शुक्रवार को भी सिलिंडर लोगों को उपलब्ध होगा। इसके साथ लगातार डिमांड भी भेजी जा रही है। वहीं घरेलू सिलिंडरों को लेकर निगरानी बनाए हुए है।-कमल नयन सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें