फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े घाट पर पलटे गिट्टी-डस्ट लदे दो ट्रक चकनाचूर

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़े घाट पर पलटे गिट्टी-डस्ट लदे दो ट्रक चकनाचूर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मानिकपुर। धारकुंडी आश्रम के पास रविवार की देर सतना से मानिकपुर की ओर आ रहे गिट्टी व डस्ट लदा ट्रक खाईं में गिरकर चकनाचूर हो गया। दूसरा ट्रक स्टेयरिंग फेल होने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। खाई में गिरने के कारण दोनों ट्रक के परखच्चे उड़ गए। सूचना के बाद पहुंची धारकुंडी पुलिस ने चालक-परिचालक को ट्रक से बाहर निकालकर बिरसिंहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सतना जिला अस्पताल रेफ र कर दिया है।
धारकुंडी थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि गिट्टी व डस्ट लेकर दो ट्रक मानिकपुर की ओर जा रहे थे। तभी धारकुंडी आश्रम के आगे खड़ा घाट उतरने समय दोनों ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गए। रात को जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस टीम ने घायल जवा निवासी चुन्नू व रामहित और सेमरिया निवासी कल्लू व गुल्लू को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार दोनों ट्रक के चालक व परिचालक ही थे उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खड़े घाट के कारण अक्सर होते है हादसे
चित्रकूट। 7 जून 2015 को धारकुंडी आश्रम के पास ट्रैक्टर की स्टेयरिंग फेल होने से ट्रॉली 30 फ ीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में ट्रैक्टर सवार एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सभी हलावन गांव में विवाह समारोह से वापस आकर दूसरे समारोह में शामिल होने मारकुंडी जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें