चित्रकूट/पहाड़ी। नकली व एक्सपायरी डेट की दवा बिक्री की सूचना पर मंडलीय विभागीय टीम ने जिले में छापेमारी की। मुख्यालय में तो कई दुकानें बंद मिलीं लेकिन पहाड़ी में दो दुकानों से टीम ने नमूने लिए। गंदगी मिलने पर फटकार लगाई और मेडिकल की दुकान में नियमों के विपरीत काम मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
चित्रकूटधाम मंडल की ड्रग जांच टीम के असिस्टेंट कमिश्नर केजी गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को जिले की मेेडिकल दुकानों की जांच के लिए छापेमारी की गई। असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि मुख्यालय की कई दुकानें तो बंद मिली लेकिन पहाड़ी में शंकर मेडिकल स्टोर व धनेश मेडिकल एजेंसी में छापेमारी की गई। दुकान में वेटनरी की दवा में पशुओं की दवा लिखा नहीं था। फ्रिज गंदगी पाई गई और दुकान में भी गंदगी मिली। नियमानुसार फार्मेसिस्ट दुकान में नहीं था। एक्सपायरी डेट का बाक्स रखा मिला। शंकर मेडिकल के दुकानदार ने क्रय विक्रय के बीजक नहीं दिखा पाए। नियमित बिक्री के पर्चे भी कटे नहीं मिले। दुकान में लाइसेंस प्रदर्शित बोर्ड भी नहीं लगा था। इस दुकान से एक दवा का नमूना लिया गया है। जिसे जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। जांच टीम में बांदा के ड्रग इंस्पेक्टर श्रीकांत गुप्ता, चित्रकूट व हमीरपुर की ड्रग इंस्पेक्टर रेखा सचान भी मौजूद रहीं।
दो दुकानों में छापेमारी, फार्मेसिस्ट गायब मिला
- असिस्टेंट कमिश्नर को कैशमेमो व बिक्री के कागजात नहीं दिखा पाए दुकानदार