चित्रकूट। 50 दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने धारकुंडी आश्रम व तुलसी जल प्रताप की सैर की और वहां की प्राकृतिक सुंदरता देखी। साथ ही धार्मिक स्थलों का महत्व भी जाना।
प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी डीएन पांडेय व बीएसए बीके शर्मा ने एक्सपोजर विजिट में जाने वाले 50 दिव्यांग बच्चों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ में 12 स्पेशल एजुकेटर्स एवं जिला समन्वयक समेकित शिक्षा श्याम सुंदर भी गए। बच्चों को पहले धारकुंडी आश्रम की सैर कराई गई।
वहां बच्चों ने प्राकृतिक सौंदर्य से भरे पहाड़ों, झरना, आश्रम का भ्रमण किया। इसके बाद तुलसी जल प्रपात के स्काई ब्रिज व झरना को देखा। बीईओ मुख्यालय शशांक शेखर शुक्ला ने बताया कि शासन के निर्देश पर हर शनिवार को बच्चों को स्कूल में बैग नहीं लाना होगा। इस दिन शिक्षा के बजाय खेलकूद, रचनात्मक, अनुभवजन्य गतिविधियों को सीखेगें। इससे बच्चों का शारीरिक विकास भी होगा।