फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लदा ट्रैक्टर पलटा, सात मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाइप लदा ट्रैक्टर पलटा, सात मजदूर घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिवरामपुर। पाइप लदे ट्रैक्टर का पिछला पहिया पंचर होने से हाईवे पर पलट गया। जिसमें सवार सात मजदूर घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। चालक छोटू बाल-बाल बचा।
विज्ञापन

चित्रकूट परिक्रमा मार्ग पर बन रहे टीन शेड के काम में लगे मजदूर बुधवार को ट्रैक्टर से पाइप लेने शिवरामपुर की ओर गए थे। दोपहर को पाइप लेकर ट्रैक्टर में बैठे मजदूर जब लौट रहे थे तभी शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के हाईवे किनारे रनियापुरवा के पास ट्रैक्टर की ट्राली का पहिया पंचर हो गया। जिससे बेकाबू ट्रैक्टर पलट गया और सभी मजदूर दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने मजदूरों को किसी तरह बाहर निकाला। जिसमें छपरा मैनहाई निवासी देवमुनि पुत्र केदार व राजू पुत्र धर्मपाल की हालत गंभीर है। इसके अलावा लुढ़वा निवासी चुन्नू, राजेश, भवानीदीन, सनी व रामप्रकाश को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन इनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें