फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय के छात्रावास निर्माण की जांच हो

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मानिकपुर(ब्यूरो)। कस्बे की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ने मंगलवार को तहसील दिवस पर अधिकारियों को बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में चल रहे छात्रावास निर्माण में मानक सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है। पहले भी इसकी शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

जिला कार्यसमिति के सदस्य आशीष कुमार के नेतृत्व में अभाविप इकाई के सदस्यों ने मंगलवार को तहसील दिवस में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि छात्रावास कई साल पुराना है जिसमे पिछले 2.3 सालों से कार्य प्रारम्भ हुआ है जिसमे बालू की जगह मिट्टी के उपयोग के साथ छात्रावास का निर्माण किया गया है जिसकी शिकायत पहले भी की गई थी। कोई ठोस कार्रवाई न होने पर सभी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने के दौरान शिवानंद चतुर्वेदी, किशन द्विवेदी,अंकित सिंह, शुभम पटेल,अमित द्विवेदी आदि मौजूद रहेेेेेेेेेेेेेेेेेे।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय के छात्रावास निर्माण की जांच हो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें