कामदगिरी पेट्रोल पंप पर पौधरोपण करते वन रेंजर नरेंद्र सिंह व व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड परीक्षाओं में एक विषय में असफल छात्रों की बुधवार को कंपार्टमेंट परीक्षा हुई। मुख्यालय के चित्रकूट इंटर कालेज परिसर में हुई कंपार्टमेंट परीक्षा में 40 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
जिला विद्यालय निरीक्षक मो.रफीक ने कालेज के प्रधानाचार्य डा.रणवीर सिंह चौहान के साथ परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। डीआईओएस ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में एक विषय में असफल छात्रों को बोर्ड एक और मौका देता है। इसी कारण कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन होता है। इसमें सफल छात्रों को नया परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।