फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग व व्यापार मंडल ने किया पौधरोपण

Wed, 03 Aug 2016 11:08 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
कामदगिरी पेट्रोल पंप पर पौधरोपण करते वन रेंजर नरेंद्र सिंह व व्यापार मंडल के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मनगरी को इको फ्रेंडली शहर बनाने के लिए व्यापार मंडल ने पहल शुरू की है। बुधवार को वन विभाग के अधिकारियाें व पेट्रोल पंप मालिकों के साथ मिलकर पौधरोपण किया।
विज्ञापन

मुख्यालय से सटे हाइवे किनारे स्थित कामदगिरी पेट्रोल पंप के पास उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल व वन रेंजर नरेंद्र सिंह ने पौधेरोपण किया।

स्वच्छ भारत अभियान के तहत सभी ने धर्मनगरी को हरा भरा व स्वच्छ बनाने के इस प्रयास को नियमित रखने का वादा किया। रेंजर नरेंद्र सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए होने वाले हर प्रयास पर वन विभाग पूरा सहयोग करेेगा। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पौधरोपण कराने का प्रयास होगा।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप मालिक अतुल सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश सभी एक दूसरे को दें और इस पर अमल भी करें तभी सफलता मिलेगी। इस मौके पर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, गोलू गुप्ता, लक्ष्मण सिंह, अजय गुप्ता, सुशील गुप्ता, अंकित पहारिया, धर्मचंद्र, राजुल व महादेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें