फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोकॉपी दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Sun, 11 Oct 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी रोड पर शुक्रवार रात एक फोटोकॉपी की दुकान में आग लगने से करीब 45 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सुबह मार्निंग वाक पर निकले लोगों ने दुकान से धुआं और लपटें निकलती देखीं तो इसकी सूचना दुकान मालिक को दी। कोतवाली पुलिस को भी बताया गया।
विज्ञापन


 दमकल पहुंची तो दुकान का ताला तोड़कर आग बुझाई गई। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। दुकानदार ने तहरीर में अज्ञात लोगों के खिलाफ रंजिशन आग लगाने की बात कही है।

पुराने कलेक्ट्रेट कार्यालय में गेट के पास मूल रूप से सपहा निवासी संजय पुत्र रामसिया सिंह की सिंह फोटोकॉपी की दो तलों में दुकान है। रामसिया सिंह सपहा के प्रधान भी हैं। रोज की तरह संजय और साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने बीती रात करीब एक बजे दुकान बंद की और घर चले गए। संजय कर्वी में कमरा लिए हैं पर कल वह अपने गांव चले गए थे।
विज्ञापन


रात में किसी समय इसमें आग लग गई। सुबह करीब पांच बजे जब टहलने वाले वालों ने धुआं और लपटें देखीं तो दुकान मालिक को फोन किया। कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी गई। करीब आधा घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने दुकान के तपते शटर का ताला तोड़कर आग बुझाई लेकिन तब तक अंदर रखा करीब 45 लाख का माल जलकर राख हो चुका था।

तहसीलदार अशोक कुमार सिंह और नायब तहसीलदार गुलजार सिंह ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और भुक्तभोगी को ढांढस बंधाया। कोतवाली में दी गई तहरीर में आग लगने का कारण रंजिश बताया गया है।

प्रधान का कहना है कि व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता में ही किसी ने उनको इतना बड़ा नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि  आग से उनकी ढाई-ढाई लाख की चार मशीनें, एक कलर मशीन आठ लाख की, आठ कंप्यूटर, मोबाइल रिपेयरिंग का सामान, लैपटॉप, आठ नए मोबाइल, फोटोकॉपी मशीन रिपेयरिंग का सामान मिलाकर करीब 45 लाख का नुकसान हो गया। दुकान मालिक ने कोतवाल पर अपने हिसाब से तहरीर लेने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें