चित्रकूट। लो वोल्टेज की समस्या से किसान परेशान हैं। महकमे के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। बुंदेलखंड किसान विकास समिति ने बिजली अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। इसमें कहा कि समस्या का निदान न होने पर 22 जुलाई से आंदोलन किया जाएगा।
बुंदेलखंड किसान विकास समिति के अध्यक्ष अनिल प्रधान ने बताया कि पाठा के रुखमा, ददरी में लो वोल्टेज से किसान परेशान हैं। कलक्ट्रेट फीडर से पाठा तक जाने वाली विद्युत लाइन को तीन हिस्सों में बांट दिया गया है। दो दिन आपूर्ति की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों की उदासीनता से किसान परेशान हैं। महकमे के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। अनिल प्रधान ने रोस्टर प्रक्रिया की मांग की है। विभागीय अधिकारियों को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने बताया कि पाठा में अबाध विद्युत आपूर्ति कराई जाए। इससे कि पेयजल ट्यूबवेल चालू हो सकें। कहा कि देवांगना घाटी होते हुए बरुई तक 11 हजार लाइन को बदलने एवं डाक कंडक्टर लगाने का इस्टीमेट बनाया जाए। विद्युत उपकेंद्र कैलहा के निर्माण में वन विभाग की ओर से भेजे गए पत्रों पर कार्रवाई करते हुए ठोस कदम उठाया जाए।