फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीर से तीस हजार लूटे

Fri, 03 Apr 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
राहगीर से उचक्के ने तीस हजार रुपये लूट लिए। उसने थाने पहुंचकर सूचना दी तो अगले दिन मौके पर सिपाही भेजा गया। वहीं एसओ ने घटना को फर्जी बताया है।
विज्ञापन


चिल्लीमल गांव के मजरे पयासी का पुरवा निवासी भोला पुत्र महादेव ने बताया कि उसने चिल्लीमल के रामभवन और जगत यादव से तीस हजार रुपये उधार लिए थे। वह गुरुवार को इसे वापस करने चिल्लीमल गया था, उसके साथ पत्नी ननकी देवी भी थी। लेकिन वहां दोनों नहीं मिले।
विज्ञापन


लौटते समय गांव की नहर के पास देर शाम उसे एक उचक्के ने रोका और रुपये छीन लिए। उसने बदमाश को पहचान भी लिया। वह भागकर थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी। उसने आरोप लगाया कि रात दस बजे थाने में सूचना देने के बाद भी शुक्रवार दोपहर दो बजे एक सिपाही घटनास्थल भेजा गया। पीड़ित ने मामले में नामजद तहरीर दी है। उसका कहना है कि आरोपी उसे धमका रहा है। उधर एसओ राजापुर आरके मिश्रा ने घटना फर्जी होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें