फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे और राहत का विवरण इंटरनेट पर डालें

Fri, 03 Apr 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानाें को उचित मुआवजा दिलाने को लेकर पटेल तिराहे पर चल रहा भाजपा का धरना ग्यारहवें दिन भी जारी रहा। इसमें भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि किसानों को राहत पहुंचाने के लिए संघर्ष जारी है। किसानों ने मांग की कि राहत और सर्वे का ब्यौरा इंटरनेट पर डाला जाए, जिससे वास्तविकता का पता चल सके।
विज्ञापन


क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि किसानों को राहत राशि नौ हजार रुपये प्रति हेक्टेअर सिंचित और साढ़े चार हजार रुपये प्रति हेक्टेअर असिंचित जमीन के आधार पर ही देनी चाहिए। राष्ट्रीय आपदा कोष से केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया नौ हजार करोड़ रुपये किसानों को बांटा जाए। इसके अलावा किसान क्रेडिट कार्ड के तहत बीमा कंपनियों द्वारा किए गए बीमे की राशि भी किसानों को उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने किसानों से कहा कि वे सोई सरकार को जगाने के लिए रात में थाली जरूर बजाएं। जिला उपाध्यक्ष लालबहादुर सिंह, राजीव त्रिपाठी आदि ने कहा कि किसानों को इस बात के लिए अधिकार दिया जाना चाहिए कि वह उपज का मूल्य खुद तय करें। देश की कृषि नीति में भी परिवर्तन की जरूरत है। मौके पर पहुंचे किसान चुनाई कोटार्य और तेज प्रताप सिंह ने कहा कि खेतों की सर्वे रिपोर्ट को इंटरनेट पर डालना चाहिए।
विज्ञापन


अभेष मिश्रा, मनोज कुशवाहा, चंद्र किशोर धरमपुरा, ओमप्रकाश मिश्रा आदि ने  वसूली स्थगित करने, राहत राशि के चेक नजदीकी शाखा में देने समेत कई अन्य मांगें रखीं। धरने को जिला मीडिया प्रभारी शिवाकांत पांडे ने भी संबोधित किया। मौके पर रामेेश्वर यादव, सतीश मिश्रा, नीरज शुक्ला, रामलाल वर्मा, रेखा निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें