फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली के सामने चोरों ने एक लाख का माल उड़ाया

विज्ञापन
ोटो-3- कोतवाली के पास पटरी की दुकान की चोरी की घटना की जानकारी देता दुकानदार - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। कोतवाली के ठीक बगल में शुक्रवार फुटपाथ पर रेडीमेड कपड़ा बेचने वाले तीन दुकानदारों के बक्से का ताला तोड़कर एक लाख से अधिक के कपडे़ चोर ले गए। पीड़ित दुकानदारों ने कोतवाली में तहरीर दिया है।
विज्ञापन

शहर के नई बाजार स्थित कोतवाली के सामने फुटपाथ पर कई दुकानदार बच्चों के रेडीमेड कपडे़े बेचते हैं। इसी स्थान पर अधिकतर दुकानदार अपने-अपने बक्से रखते हैं। रात होने पर दुकानदार इसमें कपडे़ रख घर चले जाते हैं। शुक्रवार की रात चोरों ने दुकानदार दिनेश, राकेश पुत्र शीलत प्रसाद निवासी भरतपूरी व छेदीलाल पुत्र शिवबली के बक्से तोड़कर रेडीमेड कपडे़ ले गए। जिसमेें तीनों के मिलाकर लगभग एक लाख रुपये की चोरी हुई है। जिसमें दिनेश व राकेश 80 हजार रुपये से अधिक के कपडे़ व छेेदीलाल के 20 हजार रुपये से अधिक दाम के कपडे़ ले गए। पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि लॉकडाउन के कारण दो महीने से व्यापार बंद रहा। जब दुकान खुली तो चोरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें