फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार सगे भाई घायल, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। थानाक्षेत्र के राजापुर मार्ग पर अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। छोटे भाई की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बडे़ भाई को पहाड़ी सीएचसी में भर्ती किया गया है। बाइक चालक ने हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम पिलखिनी निवासी धीरेंद्र (25) व रज्जू (19) दोनों पुत्र बाबूलाल शनिवार की सुबह बाइक में पेट्रोल डलवाने कस्बा पहाड़ी के राजापुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप आए थे। जैसे ही पेट्रोल पंप से पहाड़ी की ओर निकले तभी राजापुर की ओर आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससें दोनो भाई बुरी तरह घायल हो गये । पेट्रोल पंप मैनेजर कामता प्रसाद ने तत्काल घटना की सूचना पहाडी़ पुलिस को दी । सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सुशील चंद्र शर्मा घटनास्थल पहुंचे घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी पहुंचाया जहां रज्जू की हालत गंभीर होने के चलते प्रयागराज के लिये रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि बोलेरो की तलाश की जा रही है।
लॉकडाउन के कारण नहीं जा सका सूरत
पहाड़ी। पिलखिनी गांव निवासी रज्जू की मौत की जानकारी होने पर पूरे गांव में शोक व्याप्त हो गया। दो भाई चार बहनों में वह चौथे नंबर का था। वह सूरत में मजदूरी करता था। लॉकडाउन के पहले ही वह गांव आया था। इसके बाद लॉकडाउन होने से वह सूरत नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें