फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 28 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट मिले

विज्ञापन
टैबलेट और स्मार्ट फोन दिखाते विद्यार्थी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। अब संस्कृत की शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को भी स्मार्ट फोन व टैबलेट दिया जा रहा है। रविवार को छींबों गांव के संस्कृत महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन दिए गए। इससे विद्यार्थी खुश हो गए।
विज्ञापन

श्री संकट मोचन संस्कृत स्नात्कोत्तर महाविद्यालय छीबो में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य श्री गोस्वामी इंटर कालेज छीबो रामराज पांडेय व विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य रामसागर पांडेय, राजीव लोचन पांडेय एवं प्रबंधक संतोष कुमार पांडेय की मौजूदगी में 28 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन व टैबलेट वितरित किए गए। प्रबंधक ने कहा कि शासन की मंशानुरूप छात्रों को प्रगति का मार्ग प्रशस्त करने के लिए स्मार्ट फोन व टैबलेट वितरित किए जा रहे हैं। सरकार द्वारा दिए गए मोबाइल का सदुपयोग करें।
उन्होंने बताया कि जिले में पहली बार संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन वितरित किए गए है। अभी 65 विद्यार्थियों को मोबाइल दिए जाएंगें। कहा कि मोबाइल से शिक्षा संबंधी जानकारी छात्र प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य भानुप्रकाश गर्ग के अलावा छात्र-छात्राएं व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें