चित्रकूट। नगर निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की बैठक जिला कार्यालय में हुई। जिसमें नगर पालिका कर्वी से 25 संभावित प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया। पूरी बैठक में जिला व चुनाव प्रभारी के सामने यही सवाल बार बार आया कि आखिर तीनों सीट पर कैसे भाजपा का कब्जा कराया जाए। तीनों सीटों पर सही दावेदार को ही मैदान पर उतारा जाए जिससे मुंह की न खानी पडे़।
डाक बंगले के एसी रूम में बुधवार को भाजपा की निकाय चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें निकाय चुनाव प्रभारी क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह व अध्यक्ष सीट के प्रभारी विजय पांडेय की मौजूदगी में हुई। पहला कदम तो प्रत्याशी चयन का है। जिसमें विजयी प्रत्याशी को छांटा गया है। उच्चाधिकारियों को भेजे जाने वाले पैनल में चार या पांच नाम भेजे जाएंगे। सर्वाधिक दावेदार सदर पालिका अध्यक्ष के लिए जमा हुए हैं। जिसमें दिनेश तिवारी, पंकज अग्रवाल, राजेश करवरिया, रामबाबू गुप्ता, श्याम गुप्ता, जगदीश गुप्ता, रवि त्रिपाठी, रामसागर चतुर्वेदी, राजकुमार त्रिपाठी, जवाहर सोनी, अभिषेक मिश्रा, प्रदीप हबीब खां, बाबू लाल, राकेश केशरवानी, बृजेंद्र शुक्ल, दादू राम, नमोनारायण त्रिपाठी शनी श्रीवास व अंजू वर्मा हैं। वही मानिकपुर से संतोष गुप्ता, जितेंद्र मोहन शुक्ला, पुरुषोत्तम अग्रहरि , राजीव द्विवेदी, विष्णु मिश्रा, सीताराम पासवान, नागेश त्रिपाठी, महेश केशरवानी, रामकेश यादव, दिनेश द्विवेदी ने आवेदन किया है। राजापुर से कुल 13 दावेदार हैं। बैठक में जिलाध्यक्ष अशोक जाटव ,सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, विधायक आरके सिंह पटेल, लवकुश चतुर्वेदी, जयविजय सिंह व रंजना उपाध्याय मौजूद रहीं।
गायब रहा नाम
चित्रकूट। भाजपा की निकाय चुनाव की बैठक के दौरान आवेदन जमा करने के लिए सीतापुर की निवर्तमान सभासद सविता पाठक भी अध्यक्ष पद के लिए आवेदन लेकर आई थी। डाक बंगले में प्रभारी व पार्टी के पदाधिकारियों से काफी देर तक बातचीत भी हुई लेकिन जारी सूची में उनका नाम गायब रहा।