फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डोडा माफी में खसरा से गई जान

Fri, 11 Sep 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर ब्लाक के रगौली गांव में खसरे से हुई मौतों के बाद मानिकपुर के डोडा माफी में इस बीमारी के फैलने की खबर है। गांव वाले जहां एक महिला की खसरे से मौत की बात कह रहे हैं, वहीं मानिकपुर सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डा. राजेश सिंह का कहना था कि महिला का ब्लड प्रेशर हाई हो गया था, इस वजह से उसका हार्टफेल हो गया।
विज्ञापन

 
डोडा माफी गांव में खसरा फैलने की खबर है। बताया जाता है कि यहां की चमेलिया (55) पत्नी शिवपाल की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। गांव के मनमोहन (15) पुत्र रामजी का इलाज मझगवां (मप्र) में कराया जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि इसके अलावा ओमदत्त, पानबाई, लक्ष्मी, राजकुमार, सोनू, विनीता समेत कई लोग अभी भी गांव के झोलाछाप के भरोसे हैं। उधर, जब इस संबंध में मानिकपुर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक से बात की गई तो उन्होंने इस बीमारी के फैलने से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन


बताया कि चमेलिया अस्पताल आई थी तो उसका ब्लड प्रेशर हाई था। इस वजह से उसका हार्टफेल हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया कि वे गांव में पता कराएंगे और अगर खसरे का प्रकोप हुआ तो चिकित्सकों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें