फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन देख भाग रहे वृद्ध की पुल से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भांजी की शादी में शरीक होने के लिए रेल पुल के रास्ते से घर जा रहा वृद्ध अचानक सामने से ट्रेन को आते देख घबड़ा गया। उसने ट्रेन से बचने का भरपूर प्रयास किया लेकिन दौड़ते समय ट्रेन के बेहद करीब पहुंचा और अचानक घबड़ाकर पुल से नीचे गिर पड़ा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बांदा जिले के कालिंजर प्रेमनगर निवासी बब्बू अली (60) पुत्र साबू अली गुरुवार को अपनी भांजी की शादी में शरीक होने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचा था। भांजी का घर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रगहना गांव में है। शार्टकट के चक्कर में शाम को वह भांजी के घर जाने के लिए भैरों पागा मोहल्ला पहुंचा और रेलवे पुल के रास्ते से गांव जाने लगा। जैसे ही वह बीच पुल पर पहुंचा तो सामने से ट्रेन को आते देख उसके होश उड़ गए। वृद्ध ने चिल्लाकर इंजन के चालक की ओर रुकने का इशारा किया लेकिन ट्रेन बढ़ती ही चली आई। पुल के नीचे भैरों पागा में मौजूद कुछ लोगों ने चिल्लाकर वृद्ध को किनारे होने को कहा। वृद्ध भी खुद को बचाने के लिए किनारे की ओर दौड़ा लेकिन ट्रेन काफी नजदीक आ चुकी थी और लड़खड़ाकर वृद्ध पुल के नीचे गिर गया। घटना की जानकारी होने पर उसकी पत्नी नस्सो बेगम मौके पर पहुंची जो पहले से शादी वाले घर में मौजूद थी। उसने शिनाख्त की। मृतक के तीन पुत्र दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें