फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम समेत पूरा अमला तैयारियों में जुटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम का आगमन: डीएम समेत पूरा अमला तैयारियों में जुटा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 16 सितंबर को आने की संभावना को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। पुलिस लाइन सहित जिन गांवों में निरीक्षण करने की संभावना जताई जा रही है वहां पर काम तेजी से हो रहा हैं। समीक्षा बैठक को देखते हुए सरकारी कार्यालयोें व कागजी आंकडे़ पूरे करने में अधिकारी व कर्मचारी दिनरात लगे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जिलें में दौरा होने की संभावना के तहत जिला मुख्यालय के आसपास जहां पर शौचालयों व प्रधानमंत्री आवास का निर्माण हो रहा है। इन गांवों में काम में तेजी लाई गई है। इसके साथ ही गांव की गंदगी हटाई जा रही है। पुलिस लाइन में लाभार्थियों से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम करने के लिए स्थान चिंहित किया गया है। जहां पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में जुटेंगे पांच हजार लाभार्थी
चित्रकूट। मुख्यमंत्री के आगमन पर सभी विभागों की प्रदर्शनी लगेगी। इसके अलावा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, शिक्षक की नियुक्ति पत्र पाने वाले शिक्षक, सौभाग्य योजना, उज्जवला, एलईडी उजाला, स्वच्छता, शौचालय व आवास योजना के लगभग पांच हजार लाभार्थियों को पुलिस लाइन जनसभा स्थल तक पहुुंचाया जाएगा। इनको लाने व भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


टूटी दीवार को बनाने के काम शुरू
चित्रकूट। शहर के पटेल तिराहे की दीवार एक महीने पहले टूट गई थी। जिसके स्थान पर जाली लगाई जा रही है।

गल्ला मंडियों का नहीं हो उपयोग
चित्रकूट। बुंदेलीसेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि बुंदेलख्ंाड क्षेत्र में लगभग 250 करोड़ की लागत से गल्ला मंडिया बनाई गई है। इन मंडियों का उपयोग नहीं किया जा रहा। जिले में जिले में 10 नवीन मंडियां बनी है। मुख्यमंत्री के आगमन पर इस समस्या के निदान के लिए पत्र देेंगे ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें