फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने निकाय चुनाव के लिये किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजापुर/मानिकपुर। निकाय चुनाव के लिए नगर पंचायत राजापुर व मानिकपुर के लिए भाजपा की बैठक दोनो कस्बों में हुई। जिसमें दो पंचायत से अध्यक्ष पद से 13- 13 आवेदन जमा हुए। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी राजेश्वर सिंह ने आवेदन करने वालों से चुनाव को लेकर चर्चा की। मानिकपुर में तो आवेदन दोबारा जमा कराए गए। बैठक के दौरान संतोष गुप्ता का आवेदन फार्म गायब होने पर कई कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटा। इसके बाद उनसे दोबारा आवेदन जमा कराया गया। उनके समर्थन में घनश्याम गुप्ता व दयाशंकर ने आवेदन वापस लिया।
विज्ञापन

राजापुर से आवेदन करने वालों में सोनी सिंह, संजीव मिश्रा, विकास मिश्रा, अनूप मिश्रा, मंगल पंाडेय, रामबाबू बाजपेयी, संतोशी जाटव, सुभाष अग्रवाल, श्याम सुंदर, संतोष जाएसवाल, सुनील मिश्रा, शीतल सोनी है। वही मानिकपुर में भी 13 आवेदन दिए गए। जिसमें संतोष गुप्ता के पत्र में दो आवेदनकर्ता दयाशंकर केशरवानी व धनश्याम दास गुप्ता ने अपना नाम वापस कर लिया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक जाटव, दिनेश तिवारी, रवि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपाइयों ने निकाय चुनाव के लिये किया आवेदन
:- मानिकपुर में एक आवेदन गायब होने पर हंगामा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें