चित्रकूट। श्रवण मास की अमावस्या का मेला प्रारम्भ हो गया है जो 23 से 24 जुलाई तक चलेगा। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। ट्रेन व बसें भरी आ रही है। रामघाट में लाखों श्रद्धालु एकत्र हो गए हैं।
सम्पूर्ण मेला क्षेत्र मे शान्ति एवं व्यवस्था कानून व्यवस्था बनाए रखने लिए मेला क्षेत्र को छह जोन एवं 13 सेक्टर में विभाजित किया गया है। अस्थाई मेला कोतवाली पर्यटक तिराहे के पास स्थापित की गई है जिसके प्रभारी निरीक्षक जानकी प्रसाद वर्मा, प्रभारी डीसीआरबी चौकी इंचार्ज सीतापुर शेषमणि त्रिपाठी प्रभारी की ड्यूटी लगाई गई है। सम्पूर्ण मेला के प्रभारी अपर जिलाधिकारी बलवंत चौधरी सहायक मेला प्रभारी क्षेत्राधिकारी नगर प्रवीण तिवारी लगाए गए हैं । मेला क्षेत्र मे शान्ति एवं कानून व्यवस्था के लिए छह क्षेत्राधिकारी 25 थाना प्रभारी 80,उप निरीक्षक 400 आरक्षी,चार महिला उप निरीक्षक 30 महिला कांस्टेबिल यातायात पुलिस के 25 जवान,अभिसूचना इकाई की टीम सहित बम डिस्पोजल स्कॉयड एंटी सेवोटास टीम एवं फ ायरटेंडर भी लगाये गए हैं । इसके अतिरिक्त एक कंपनी पीएसी तथा एक प्लाटून गोताखोर पीएसी स्टीमर सहित मंदाकिनी नदी में तैनात रहेगी । पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र मेले के दौरान निरीक्षण करेंगे।
चित्रकूट। सावन माह की अमवास्या के एक दिन पहले ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। ट्रेनों सहित आने वाली बसे भरी आ रही हैं। जिससे संभावना जताई जा रही है कि इस अमावस्या में चार लाख से अधिक श्रद्धालू रामघाट में डुबकी लगाकर मत्यगयेंद्रनाथ में जलाभिषेक कर कामदगिरि परिक्रमा लगाएंगे। सावन माह की अमावस्या रविवार को पड़ रही है। जिससे एक दिन पहले से ही लाखों श्रद्धालु पहुंच गए है। रेलवे स्टेशन , बस स्टैंड में भीड़ देखी जा रही है।
अमावस्या की डुबकी लगाने पहुंचे लाखों श्रद्धालु
- 600 सिपाही, एक कंपनी पीएसी व एक प्लाटून गोताखोर तैनात