गलत रिपोर्ट पर डीएम नाराज
चित्रकूट। जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने चिल्लीमल पंप कैनाल को सही तरीके से संचालित न होने पर चिल्लीमल पंप कैनाल का निरीक्षण किया। जिसमें नलकूप व लघु डाल नहर द्वारा सूचना दी जाती थी कि 12 किमी तक पानी पहुंचाया जाता है, जो गलत है उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि निरीक्षण के दौरान 9 किमी के आगे नहर में पानी नही जा रहा यह स्थिति अत्यंत खेद जनक है। उन्होंने दोनों विभागों के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी राजापुर से कहा कि चिल्लीमल पंप कैनाल पर एक लेखपाल तैनात कर दे ताकि उससे जानकारी हो सके कि कितने घंटे पंप कैनाल चलाया जाता है तथा बंद होने का कारण क्या है रजिस्टर तैयार करें जिससे जानकारी होेती रहे और नहर की सफाई नही करायी गयी जिसमें नाराजगी व्यक्त की।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय, तहसीलदार राजापुर रामकुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी राजबहादुर, खंड विकास अधिकारी विपिन कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।