छापामार कर शराब के साथ पकड़ा
खोही/मऊ। सीतापुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह ने टीम के साथ सरकारी अस्पताल सीतापुर से प्रेमनारायण पुत्र जागेश्वर तिवारी निवासी डिलौरा को 40 लीटर कच्ची शराब, भरतकूप चौकी प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने टीम के साथ अकबरपुर रोड से छोटू उर्फ अंशमान पुत्र ज्वाला सिंह निवासी चकजाफ र को 36 क्वार्टर देशी शराब, राजापुर थाना के एसआई योगेन्द्र कुमार सिंह ने टीम के साथ खटवारा मोड़ से सुनील कुमार पुत्र कैलाश प्रसाद नामदेव निवासी रम्पुरिया को 20 लीटर कच्ची शराब, मऊ थाना के एसआई शेषनाथ यादव ने टीम के साथ अहिरी पेट्रोल पंप से विक्त्रस्म केवट पुत्र झल्लर निवासी बौसड़ा को 40 क्वार्टर देशी शराब, मानिकपुर थाना के एसआई अनिल कुमार साहू ने टीम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास से नीरज उर्फ दीपक पुत्र गणेश सोनकर को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। ब्यूरो
पुलिस ने वारंटी पकड़े
चित्रकूट/बरगढ़। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने टीम के साथ वारंटी नन्हें उर्फ नान बच्चा निवासी तोपखाना कोतवाली कर्वी, वारंटी गुड्डन करवरिया निवासी भरतपुरी, वारण्टी रहीस , वारंटी मइयादीन निवासी मिशन रोड, वारंटी शंकर निवासी तरौहा को गिरफ्तार किया है। इसी क्त्रस्म में पहाड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल सिंह ने टीम के साथ वारंटी बबली धोबी , ललित निवासीगण ममसी बुजुर्ग, मऊ थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम प्रताप पटेल ने टीम के साथ वारण्टी भइयन निवासी भखरवार, बरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मान सिहं ने टीम के साथ वारंटी हरिश्चन्द्र पाल निवासी अरवारी मोड, वारंटी, कैलाश निवासी मुरका, मानिकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक केशव प्रसाद दुबे ने टीम के साथ वारण्टी रज्जु निवासी कुबरी मजरा रानीपुर, रैपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पाठक ने टीम के साथ वारण्टी लवकुश व भूगेन्द्र निवासीगण बसिला को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो