फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्ल्स कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्ल्स कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। पीएसीएल (पर्ल्स) कंपनी के निवेशकों के पैसों के भुगतान की मांग को लेकर ऑल इन्वेस्टर सेफ्टी आर्गनाइजेशन के आवाहन पर पीएसीएल कंपनी के कर्मचारियों व निवेशकों ने जुलूस निकालकर विरोध जताया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार ऑल इन्वेस्टर सेफ्टी आर्गनाइजेशन के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में पीसीएल लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों व निवेशकों ने जुलूस निकालकर तहसील परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। कहा पीसीएलए का कारोबार सेबी द्वारा बंद कराने के बाद कोर्ट ने निवेशकों का पैसा भुगतान करने के लिए कंपनी की संपत्ति बेचकर निवेशकों का भुगतान करने का आदेश 2 फरवरी 2016 को दिया था। 16 माह होने के बाद भी सेबी ने भुगतान शुरू नहीं किया। जिससे निवेशकों का धैर्य टूट रहा है। भरात सरकर चाहती तो सारे निवेशकों का भुगतान करके पीएसीएल की सम्पूर्ण सम्पत्ति ले सकती थी। सरकार को निवेशकों की कोई चिंता नहीं है। गरीब मजदूर निवेशकों की गाढ़ी कमाई की पीसीएल लि. कंपनी में जमा पैसों को वापस किया जाए। इस मौके पर राकेश सिंह, तीरथ लाल, सहादेव, रामप्रसाद, शैलेंद्र सिंह, अशोक खरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें