फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदाकिनी नदी में डाली जा रही सुलभ शौचालय की गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मंदाकिनी नदी में डाली जा रही सुलभ शौचालय की गंदगी

अमर उजाला ब्यूरो
खोही (चित्रकूट)। धर्मनगरी के मप्र क्षेत्र के रामघाट पर बने सुलभ शौचालय से मंदाकिनी नदी में सीधे पाइप लगाकर गंदगी डाली जा रही है। जिससे क्षेत्र के बाशिंदों ने नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी मिलते ही नगर पंचायत विभाग ने सुलभ शौचालय के संचालक को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

मंदाकिनी नदी के प्रदूषण को दूर करने के लिए स्थानीय जनता व समाज सेवी अभियान चला रहे है। कई बार नदी की सफाई के लिए धरना-प्रदर्शन कर विरोध किया। कई संगठनों ने मिलकर नदी की सफाई की दूसरी ओर नदी किनारे बने सुलभ शौचालय से गंदगी फैलाई जा रही है। शौचालय में गंदगी जमा हो जाती है तो रात के समय वहां के कर्मचारी पाइप लगाकर मंदाकिनी नदी मेें सीधे गंदगी डाल देते हैं। जिससे नदी प्रदूषित हो रही है। इस कारनामें का विरोध बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, समाज सेवी अशोक कुमार, प्रवीन , संदीप, रिक्कू सहित बुंदेली माटी सेवा संस्थान के कार्यकर्ता गर्जन सिंह, शंशाक सिंह, रूद्र प्रताप सिंह, कृष्ण पयायी आदि कर रहे है। इस मामले में नगर पंचायत अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि यह सुलभ शौचालय सुलभ इंटर नेशनल संस्थान ने खोल रखा है। नदी में गंदगी डालने की शिकायत मिलने पर नोटिस भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें