करंट से व्यापारी की मौत
मानिकपुर। शनिवार की सुबह मानिकपुर रेलवे स्टेशन के सामने शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी एक व्यापारी की दुकान-घर के अंदर करंट लगने से मौत हो गयी।
थाना क्षेत्र के बाल्मीकि नगर पश्चिमी निवासी व्यापारी संजय कुमार (38)पुत्र छोटे लाल केसरवानी ने कुछ वर्ष पूर्व शास्त्री नगर में जमीन खरीदा था। इस स्थान पर निर्माण कराने को लेकर विवाद चल रहा था। जिससे मजबूर संजय पूरे जमीन में टीन सेड लगा कर दुकान करता व पत्नी रंजना व इकलौते पुत्र श्लोक के साथ रहता था। शनिवार की सुबह लगभग 6 बजे सो कर उठने के बाद जैसे ही वह दुकान के अंदर ही बने बाथरूम में जाने लगा तो रास्ते में विद्युत तार की चपेट में आने से करंट लगने से झुलस कर गिर पड़ा। दूसरे कमरे में सफ ाई करने के बाद जैसे ही पत्नी अंदर गयी पति को बेहोश जमीन पर पड़े देख चिल्लाई और ससुर छोटे लाल को सूचना दी।
इस दौरान आसपास के कई लोग एकत्र हो गए और बेहोश दुकानदार संजय को अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक क ी पत्नी ने बताया कि कई दिनों से बारिश से दुकान व घर में जलभराव था। विवाद के कारण स्थाई निर्माण नहीं हो पा रहा था। नाली से पूरा पानी बाहर नहीं निकल रहा था। जिससे नंगे पैर जब पति बाथरूम की ओर गए तो तार छू जाने से करंट के प्रभाव में आ गए। इस घटना के बाद पूरे कस्बे में शोक व्याप्त है।