फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल बोले, दो बूंद जिंदगी की

विज्ञापन
विज्ञापन
रैली निकाल बोले, दो बूंद जिंदगी की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पहाड़ी (चित्रकूट) पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए शहर सहित पहाड़ी कस्बे में छात्र-छात्राआें ने रैली निकाल बोले, दो बूंद जिंदगी की। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर व कर्मचारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

पल्सपोलियो अभियान 5 अगस्त से 13 अगस्त चलाया जाएगा। जिसमें 0 से 5 वर्ष के बच्चों को बूथ व घर-घर जा कर पोलियो की खुराक दी जाएगी। शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई। जिसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजेंद्र सिंह व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राकेश अग्रवाल ने किया। इस मौके पर डा. वीके सिन्हा, डा. एसएन मिश्रा, डा. एबी कटियार, डा. नरेंद्र कुमार कुरैचा, डा. अनुराग द्विवेदी व पंकज गोयल आदि मौजदू रहे। वही पहाड़ी कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी से पल्स पोलियो रैली निकाली गई। जिसको प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. विपिन कुमार, खंड विकास अधिकारी शेर बहादुर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रावना किया। 60 टीमें बनाई गई जो घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाएंगे। 110 बूथ बनाए गये हैं। इस मौके पर डा. सुजीत कुमार, डा. सुकीर्ती, यूनीसेफ के योगेश शर्मा, आशुतोष सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें