फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल गेट पर महिला बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल गेट पर महिला बेहोश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल गेट पर महिला अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। वह काफी देर तक वहीं पड़ी रही लेकिन किसी ने उसे नहीं उठाया। कुछ देर बाद पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल से उसे जबरन डिस्चार्ज कर दिया और बार-बार बुलाने पर एंबुलेंस नहीं पहुंची।
विज्ञापन

भरतकूप के गोंडा निवासी शिवचरण ने बताया कि 9 दिसंबर को गांव में मारपीट के दौरान उसकी पत्नी सुनता देवी घायल हो गई थी। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद जब पत्नी का इलाज कराया गया तो डाक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। 11 दिसंबर मंगलवार हालत कुछ सुधरने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। उसने एंबुलेंस को फोन किया लेकिन दो घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस बीच पत्नी अस्पताल गेट के पास बैठी थी और कुछ दूर चलने पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। काफी देर तक पत्नी वहीं पड़ी रही लेकिन कोई कर्मचारी उसे उठाकर अस्पताल ले जाने नहीं आया। कुछ देर बाद आस पास के लोगाें की मदद से उसे फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में सीएमएस डा.एसएन मिश्रा ने बताया कि महिला को जबरन डिस्चार्ज नहीं किया गया। उसकी हालत सुधरने पर ही परिजनों की जिद पर डिस्चार्ज किया गया। ऐसे में किसी मरीज को घर जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिलती है लेकिन यदि सूचना के बाद भी एंबुलेंस देरी से आई है तो इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें