फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे में एक्सपायरी डेट की मिलीं दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
छापे में एक्सपायरी डेट की मिलीं दवाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। शहर में एक्सपायरी डेट की दवा बेचने और मानक की अनदेखी की शिकायत पर सोमवार को अधिकारियों ने छापेमारी की। सदर एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने एक दर्जन दुकानों में जांच पड़ताल के बाद छह नमूने लिए और तीन दुकानदारों से दवाओं का स्टाक सही न होने पर रिकार्ड तलब किया है।
विज्ञापन

सदर एसडीएम इंदुप्रकाश ने जिला खाद्य अभिहीत अधिकारी शशिशेखर व खाद्य औषधि अधिकारी के साथ शहर के स्टेशन रोड़, सिविल लाइंस, पुरानी बाजार व शंकर बाजार की दवा की दुकानों की जांच की। जिसमें तीन दुकानों में फार्मासिस्ट नहीं मिला। कुछ दुकानों पर एक्सपायरी डेट की दवा मिली और तीन दुकानों से नमूने लिए गए हैं। एसडीएम ने बताया कि तीन दुकानदारों के यहां स्टाक की सही जानकारी नहीं मिली है उनसे संबंधित विभाग में जाकर रिकार्ड उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके पूर्व प्रशासन की इस कार्यवाही की जानकारी होते ही कई दुकानदार अपनी दुकान बंद कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें