चित्रकूट। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने समीक्षा बैठक में विकास के साथ ही कानून वस्था, स्वास्थ्य, सिंचाई, आदि योजनाओं की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं को समय से पूरा करने व सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारियों से पैदल चलकर जनता से मिलने के लिए कहा। उन्होेंने जिले में बनने वाले चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण न होने पर नाराजगी जताई।
सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में मुख्यमंत्री ने कहा कि भू माफियाओं, पशु तस्करों, अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चित्रकूट सांस्कृतिक दृष्ठिकोण से तथा सुरक्षा की दृष्ठि कोण से बहुत महत्वूर्ण हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कहा कि चित्रकूट जिले में चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के लिए सीएनडीस संस्था को धनराशि दिए जाने के बाद भी कार्य नहीं किया। संस्था द्वारा गबन किया गया हो तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में बने 17 ओवर हैंड टैंकों के कार्य न करने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि इनकी जांच कर कार्रवाई की जाए। आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा अजय कुमार शुक्ला ने मंडल तथा जनपद में संचालित विकास कार्यक्रमों के संबंध में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। इस मौके पर जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने सूखे व पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र ने कानून व्यवस्था की जानकारी दी। इस मौके पर परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, ग्राम्य विकास चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, श्रम एवं सेवा योजना राज्यमंत्री मनोहर लाल मून्नू व सांसद विधायक एवं अधिकारी मौजूद रहे।
निर्माण कार्य की धनराशि में गबन मिला तो होगी एफआईआर
-17 ओवरहेड टैंक हैंडओवर न होने पर जताई नाराजगी