फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकू बबुली कोल गैंग पर शिकंजा कस रही है पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
डाकू बबुली कोल गैंग पर शिकंजा कस रही है पुलिस
विज्ञापन

पुलिस किसी निर्दोष पर कार्रवाई करती है तो शिकायत करें: एसपी
एसपी ने डाकू गैंग के खिलाफ अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा दिया
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। मानिकपुर के नागर में दो दिन में दो बार पांच लाख तीस हजार के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग के हाथ से फिसलने के बावजूद पुलिस की कार्रवाई जारी है। टिकरिया रेलवे स्टेशन के पास यात्रियों पर हमला करने के बाद से लेकर 25 दिनों में पुलिस ने आठ मामलों में इस गैंग के खिलाफ कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह ने बताया कि डकैत गैंगों के विरुद्ध किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बबुली कोल गैंग (आईएस 262) के विरुद्ध 23 मई को थाना मारकुंडी के अंर्तगत ग्राम टिकरिया में बबुली कोल व उसके सदस्यों ने सड़क पर वाहनों को रोककर तोड़फोड़ की तथा राहगीरों के मोबाइल लूटे थे। इस पर पुलिस ने घटना में शामिल पांच हजार के इनामी शंकर कोल 30 जून को पकड़ा था। उसी दिन एक घंटे से ज्यादा देर तक मुठभेड़ भी की थी। बबुली कोल गैंग के अवैध खनन पर रोक लगाई गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 31 मई को बबुली गैंग के सक्रिय सदस्य सोना उर्फ सोनवा पुत्र छोटेलाल को थाना मानिकपुर की चौकी सरैया में स्थित रमपुरिया जंगल से मय कारतूस व तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 3 जून को को ग्राम ददरीमाफ ी में रिक्कू पटेल खाद्य सामग्री देने पर तमंचा एवं कारतूस के गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 6 जून को गैंग के सहयोगी शंकर पटेल को खाद्य सामग्री ले जाते समय गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 11 जून को ग्राम नागर से विनोद कोल पुत्र बड़कू कोल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 17 जून को बबुली कोल की प्रेमिका गुड़िया पटेल तथा लवलेश कोल की प्रेमिका सिया रानी को रैपुरा तथा मानिकपुर थाने से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 14 जून को ग्राम नागर के प्रधानपति बड़कू कोल पुत्र मंगल कोल को गैंग संरक्षण देने के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया एवं दयाराम पांडेय व देवीदीन पांडेय को बबुली कोल गैंग को संरक्षण देनें के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उन्होंने बताया कि किसी भी गैंग के खिलाफ पुलिस का अभियान चल रहा है। इसमें यह जरूर ध्यान रखा जाएगा कि दस्यु उन्मूलन के नाम पर किसी निर्दोष पर कार्रवाई न हो। पुलिस यदि किसी निर्दोष पर कार्रवाई करती है तो उसकी शिकायत एसपी कार्यालय में की जाए। उसमें जांच कर त्वरित विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें