फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में खुली शराब की दुकान का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मनगरी में खुली शराब की दुकान का विरोध
विज्ञापन

:- कोटेदार नहीं देता पात्रों को सामग्री
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट।धर्मनगरी रामघाट के पास खुली शराब की दुकान को लेकर कई बार डिलौरा के प्रधान व ग्रामीणों ने शिकायत की लेकिन वहां से दुकान न हटाने पर अराजकतत्व श्रद्धालुओं को परेशान कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कोटेदार पर भी पात्रों को राशन सामग्री न बांटने का भी आरोप लगाया है।
डिलौरा गांव के प्रधान रमेश सोनी शिवकुमार, राकेश आदि ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को दिए पत्र में बताया है कि डिलौरा ग्राम सभा के मजरा कटरागूदर में शराब की दुकान खोली गई है। जिस स्थान पर शराब की दुकान खोली गई है। वहां से रामघाट की दूरी मात्र 300 मीटर है। इसी मार्ग से श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि इस दुकान का जहां के लिए आवंटन कराया गया है वहां दुकान नहीं खोली गई है । इसकी जांच कराकर उसी जगह दुकान खोली जाए। जहां के लिए आवंटित की गई है। वही गांव के कोटेदार पर आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत डिलौरा में 573 पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड उपलब्ध कराए गए थे। जिसमें 97 राशनकार्ड के खाद्यान का कोई हिसाब नहीं है। जिसके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें